Shani Vakri 2025: कर्मफल दाता शनि को सबसे क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है। लेकिन कई लोगों को शायद ये नहीं पता है कि शनि व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ऐसे में अगर आपके कर्म अच्छे होंगे, जो रंक को भी राजा बनाने में देर नहीं करते हैं। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। हाल में ही वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया है। गुरु की राशि में आने से कुछ राशियों के ऊपर शनि के साथ-साथ गुरु बृहस्पति की भी विशेष कृपा हो सकती है। इस राशि में शनि साल 2027 तक रहेंगे। इस दौरान उनकी स्थिति में बदलाव होता रहेगा। ऐसे ही जुलाई माह में शनि इसी राशि में उल्टी चाल से चलेंगे। शनि के वक्री अवस्था में चलने से वह और भी ज्यादा बलशाली हो जाते हैं। ऐसे में 12 में से इन 3 राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

गणेश जी को बिल्कुल भी न चढ़ाएं ये चीजें, वरना मिलेगा अशुभ फल

बता दें कि न्याय के देवता 13 जुलाई 2025 को सुबह 07:24 बजे पर मीन राशि में वक्री हो जाएंगे और 28 नवंबर 2025 को प्रातः 07:26 बजे पर मार्गी हो जाएंगे। शनि करीब 138 दिन तक उल्टी चाल चलेंगे। शनि के इतने दिनों तक उल्टी चाल चलने से इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

शनि महाराज सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी होकर नवम भाव में वक्री चाल से चलेंगे। शनि के भाग्य भाव में उल्टी चाल से चलने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। शनि के मीन राशि में जाने से इस राशि के जातकों को कंटक शनि की पनौती से मुक्ति मिली है। ऐसे में शनि के वक्री होने से इस राशि के जातकों के हर काम में आ रही रुकावट धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आप पार्टनर के साथ कई लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। शनि एकादश भाव, तृतीय भाव और छठे भाव को देखेंगे। ऐसे में आपके विरोधी परास्त होंगे और आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश करने से भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लेकिन पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

शनि महाराज द्वादश भाव के भी स्वामी होकर दूसरे भाव में वक्री होने वाले हैं। इसके साथ ही इस राशि के जातकों का शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। विदेशी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। इसके साथ ही विदेश व्यापार कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ के भी काफी अधिक योग बन रहे हैं। आपके द्वारा की जा रही किसी काम में कठोर मेहनत का फल अब आपको मिल सकती है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का वक्री होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव के स्वामी होकर शनि महाराज तीसरे भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातक कई छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अध्यात्म में काफी अधिक रुचि होगी, जिससे आप कई धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। भाई-बहनों के साथ मधुर संबंध स्थापित हो सकते हैं। दोस्तों की संख्या में इजाफा हो सकता है। शनि के मीन राशि में जाने से इस राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिली है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम एक बार फिर शुरू हो सकते हैं। आपका जीवन धीरे-धीरे पटरियों पर आ जाएगा। व्यापार में थोड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। लेकिन आपको सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है।

छाया ग्रह राहु अपने परम मित्र शनि की राशि कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में 18 साल बाद राहु को अपना सामाज्य मिलेगा, जिससे कुछ राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना लकी हो सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।