Shani Transit In Makar 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका सीधा असर मानव जीवन और देश- विदेश पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव ने जुलाई में मकर राशि में प्रवेश किया था और वो 13 जनवरी 2022 तक यही विराजमान रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस दौरान विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में….
मीन राशि: शनि देव का मकर राशि में गोचर आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनिदेव ने आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप कई स्त्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे और सोर्स ऑफ इनकम के नए रास्ते भी बनेंगे। साथ ही कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वहीं शनि ग्रह आपके 12वें स्थान के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको करियर में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। इस समय आप यात्रा से धन अर्जित करने में कामयाब रहेंगे। इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। इस समय आप एक पुखराज और नीली रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।
वृषभ राशि: शनि ग्रह के मकर राशि में गोचर करते ही आप लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। क्योंकि शनि देव ने आपके नवम स्थान में गोचर किया है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने के लिए यह समय बेहतर है। वहीं इस दौरान आपको कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके अटके हुए काम बनेंगे। वहीं वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के मुताबिक शनि ग्रह और शुक्र देव में मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए शनि का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आप लोग एक ओपल और जरकिन रत्न पहन सकते हैं, जो आपको लिए भाग्य रत्न साबित होगा।
धनु राशि: शनि देव का अपनी स्वराशि में गोचर करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव ने आपकी राशि से दूसरे स्थान में प्रवेश किया, जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के भी संकेत हैं। वहीं इस दौरान आपको उधार दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही व्यापार में निवेश के लिए यह समय बेहतर है। वहीं अगर आप इस समय पार्टनरशिप का कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो स्टार्ट कर सकते हैं।
वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उसको यह समय शानदार रहने वाला है। साथ ही इस दौरान आपके अटके हुए काम भी बनेंगे। इस समय आप एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।