Shani Transit July 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि ने 12 जुलाई को मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। जो इनकी स्वराशि मानी जाती है। साथ ही शनि देव यहां 23 जनवरी 2023 तक स्थित रहेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको यह गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में….

मीन राशि: ज्योतिष अनुसार शनिग्रह ने आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए  इस समय आपको व्यापार मेंं अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। साथ ही इस समय आप कई स्त्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही आपके सोर्स ऑफ इनकम के नए रास्ते भी बनेंगे। वहीं कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वहीं शनि ग्रह आपके 12वें स्थान के भी स्वामी हैं, इसलिए इस दौरान आपको करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने की उम्मीद है। साथ ही नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय आप यात्रा से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। व्यापार निवेश के लिए समय अनुकूल है। साथ ही आपको कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। 

वृषभ राशि: शनि ग्रह के मकर राशि में गोचर करते ही आप लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह ने आपके नवम स्थान में प्रवेश किया है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आने की संभावना है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। करियर और कारोबार में अच्छी ग्रोथ मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह समय बेहतर है। वहीं इस दौरान आपको कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ज्योतिष अनुसार वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं और शनि ग्रह और शुक्र देव में मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वहीं शनि देव आपके भाग्य भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिल सकता है। आप लोग इस दौरान एक हीरा और ओपल रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।

धनु राशि: शनि ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव ने आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर किया है, जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

साथ ही व्यापार में निवेश के लिए यह समय अनुकूल दिख रहा है। मतलब आप धन का निवेश कर सकते हैं। अगर आप इस समय साझेदारी का व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो स्टार्ट कर सकते हैं। हालांकि आप लोगों के ऊपर साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए आप लोगों को थोड़ा वराहन सावधानी से चलाना चाहिए। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।