Shani Planet Margi 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है। साथ ही ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी भी होते हैं। आपको बता दें कि शनि ग्रह जुलाई में मकर वक्री हुए थे और वो अब अक्टूबर में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का मार्गी होना विशेष लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मेष राशि: शनि देव का मार्गी होना आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसे कारोबार और जॉब का भाव माना जाता है।। इसलिए इस दौरान आपको शेयर और सट्टा में निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। कारोबार में आपको इस दौरान अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। आपके सीनियर खुश हो सकते हैं। इस समय आप एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।
मीन राशि: आप लोगों को शनि ग्रह का मार्गी होना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव 11वें स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे आय और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही इस समय इनकम के नए- नए माध्यम बनने से लाभ हो सकता हैं। वहीं इस समय आपके नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। वहीं आप व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान कारोबार में धनलाभ अच्छा होगा। सट्टा या लॉटरी में इस समय आपको लाभ हो सकता है। इस समय वाहन और प्रापर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं।
धनु राशि: शनि देव के मार्गी होने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव में मार्गी हुए हैं। जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको इस दौरान अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। कारोबार में अच्छे धनलाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में भी इस दौरान मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी और मार्केटिंग से संबंधित है। उन लोगों के लिए समय बेहतर रहने वाला है।
वहीं अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको कोई पद मिल सकता है। साथ ही आपको राज सत्ता की प्राप्ति हो सकती है। आप लोग इस दौरान एक टाइगर स्टोन धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।