वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस धन के देवता कुबेर और धंवन्तरि भगवान की पूजा- अर्चना की जाती है। वहीं इस दिन 4 ग्रह स्वराशि में स्थित होंगे। जिसमें देवताओं के गुरु बृहस्पति मीन राशि में स्थित हैं, कर्मफल दाता शनि देव अपनी मकर राशि में विराजमान हैं और धन और वैभव के दाता शुक्र देव अपनी तुला राशि में संचरण कर चुके हैं। साथ ही बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में भ्रमण कर रहे हैं। ज्योतिष के दृष्टि कोण से यह संयोग बेहद शुभ माना जा रहा है। इसलिए इस विशेष स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि: चार ग्रहों का स्वराशि होना आप लोगों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली में मालव्य राजयोग बन रहे हैं। इसलिए इस समय धनतेरस के दौरान आपको व्यापार में आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपको इस दौरान बोनस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी नई मिल सकती है।
मकर राशि: आप लोगों के लिए चार ग्रहों का अपनी राशि में विचरण करना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र और शनि देव आपकी गोचर कुंडली में कई राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसलिए आप लोगों को इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर आने से अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं शुक्र ग्रह के प्रभाव से वैहाहिक जीवन भी आपका इस दौरान अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में शुक्र, शनि, गुरु और बुध ग्रह बहुत शुभ स्थिति में विराजमान हैं। इसलिए आप लोगों को करियर में तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो काम बहुत दिनों से अटके हुए थे, वो बन सकते हैं। व्यापार का विस्तार हो सकता है। इस समय आप बिजनेस में निवेश भी कर सकते हैं क्योंकि समय अनुकूल है। साथ ही आपकी राशि के स्वामी खुद शनि देव हैं। इसलिए आप लोगों के लिए चार ग्रहों का स्वराशि होना आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है।