Shani Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि की तरह ही नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव साल 2024 में शतभिषा नक्षत्र से निकलकर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शनि देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के भी योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए साल 2024 में आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही हर क्षेत्र में मनचाहा फल प्राप्‍त होगा। जो कार्य आप कर रहे हैं उसमें आपको लाभ होगा और आपके जीवन में सकारात्‍मक प्रभाव बढ़ेंगे। परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। वहीं पुराने निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। वहीं इस समय आपका बैंक- बैलेंस भी बढ़ेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश वृष राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए साल 2024 में आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं आपको करियर से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में कमाई बढ़ेगी और आपको शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति होगी। वहीं इस दौरान आपको पिता का सहयोग भी प्राप्त होगा। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही शनि देव यहां शश राजयोग भी बना रहे हैं। इसलिए इस समय शदीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपके परिवार के खुशी का माहौल रहेगा। शनिदेव की कृपा से आपका आध्‍यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024