Shani Nakshatra Parivartan 2024 Zodiac Effect: नया साल शुरू होने में बस अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है। साल 2024 के अंत में कई बड़े ग्रहों का गोचर भी देखने को मिला। इसी क्रम में कर्मफलदाता, न्यायाधीश और दंडाधिकारी शनि 27 दिसंबर को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, शनि किसी एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं और एक नक्षत्र में करीब 1 साल तक गोचर करते हैं। शनिदेव धीमी गति से चलते हैं जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर अधिक दिनों तक रहता है। वहीं, जब शनि नक्षत्र या राशि बदलते हैं, तो कुछ लोगों के जीवन में खुशियां आती हैं, तो कुछ को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, इस बार 27 दिसंबर 2024 को शनि शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और अप्रैल 2025 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों को बड़ा फायदा होगा। इन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातकों के लिए शनि का यह बदलाव बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपका काम सबकी नजरों में आएगा। आपके काम की सराहना की जाएगी। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नई नौकरी मिल सकती है। माता-पिता और भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों को मुनाफा होगा। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। सेहत में सुधार होगा।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि वाले जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होगा। तुला राशि के लिए यह समय पढ़ाई और करियर में शानदार रहेगा। इस दौरान पढ़ाई में आ रही रुकावटें दूर होंगी। खासकर जो लोग स्कूल या कॉलेज में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में चल रही दूरियां खत्म होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शनि देव आपकी मेहनत का सही फल देंगे और आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बेहद सकारात्मक रहेगा। आपके मन से तनाव खत्म होगा और आप खुश महसूस करेंगे। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे हो जाएंगे। अगर आपने कहीं निवेश किया है, तो उससे अच्छा मुनाफा मिलेगा। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। कला और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को नई पहचान मिलेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।