Shani Margi October 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन में जो कुछ भी घटित होता है। उसका संबंध ग्रह नक्षत्रों और राशियों से होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन या गोचर और मार्गी होने से हमारे जीवन पर भी उसका असर पड़ता है।
23 अक्टूबर को शनि देव मार्गी हो रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार कुछ पर अच्छा तो कुछ पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। शनि ग्रह के मार्गी होने से किन 5 राशि वाले जातकों को सावधान रहना होगा, यहां हम उन राशि के बारे में बताएंगे।
कन्या
इस राशि के जातकों के लिए शनि देव पंचम और छठे भाव के स्वामी है। छात्रों को पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि कोई जातक कार्यक्षेत्र में बदलाव करना चाहता है, को इस दौरान कोई परिवर्तन करने से बचें, अन्यथा उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि के लिए शनि देव तीसरे और दूसरे भाव के स्वामी हैं। जातकों को पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव जैसी परेशानी हो सकती है। कुछ जातकों को अपनी मां की सेहत का ध्यान रखना होगा।
कुंभ
शनि ग्रह कुंभ राशि के जातकों के लिए द्वादश भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान जातकों को अपने भाई-बहन के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। यात्रा के दौरान अधिक पैसा भी खर्च करना पड़ सकता है।
कर्क
शनि देव अष्टम और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती है। कुछ जातकों को धन और संपत्ति संबंधी हानि भी उठाना पड़ सकता है।
मेष
शनि ग्रह दशम व एकादश भाव के स्वामी हैं। शनि के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को घरेलू जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण आर्थिक समस्याएं भी हो सकती है।