Shani Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे क्रूर ग्रहों में से एक जाता है, क्योंकि शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ऐसे में वह राजा को रंक और रंक को राजा बनाने में देर नहीं लगाते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है। वहीं जुलाई माह में शनि इसी राशि में वक्री हो जाएंगे और करीब 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि के वक्री होने से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। वहीं 28 नवंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। शनि के मीन राशि में सीधी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
किसी को न बताएं ये 5 चीजें, वरना बन जाएंगे हंसी के पात्र
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को दुख, कष्ट, गरीबी, न्याय, लोहे का काम, खदान, कबाड़,तेल का कारोबार के अलावा न्यायालय, जज, वकील आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शनि की स्थिति में बदलाव का असर कई क्षेत्रों में देखने को मिल जाता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना अनुकूल साबित हो कता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से चली आ रही चुनौतियां और समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। किसी परेशानी में फंसे हैं, तो इस अवधि में आपको अच्छा हल मिल सकता है। बता दें कि इस राशि में शनि छठे भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में आप खुशियों की ओर बढ़ सकती है। परिवार में जमीन विवाद को लेकर चला आ रहा मतभेद अब समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई मेहनत और लगन का फल आपको शनि अवश्य देंगे। ऐसे में मान-सम्मान के साथ पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। आपको अच्छा खासा बोनस भी मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
शनि महाराज नवम भाव और दशम भाव का स्वामी होकर एकादश भाव में मार्गी होंगे। लाभ और इनकम स्थान में सीधी चाल चलने से इस राशि के जातकों की आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी, जिससे लंबे समय से चले आ रहे कर्ज से निजात मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नए अवसर के साथ पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेस की बात करें, तो नए प्रोजेक्ट्स या फिर ऑर्डर मिल सकते हैं। ऐसे में आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के पांचवें भाव में शनि मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नवंबर के बाद अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से चली आ रही कई समस्याएं या चिंताएं समाप्त हो सकती है। संतान की तरक्की होगी। इसके साथ ही आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्व में चली आ रही परेशानी अब सही हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी हो सकता है। धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
मई माह के चौथे सप्ताह कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सप्ताह आरंभ होने से पहले राहु-केतु के साथ-साथ गुरु बृहस्पति ने राशि परिवर्तन किया था। जिसके कारण इस सप्ताह हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा इस सप्ताह बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर सूर्य पहले से विराजमान है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।