Shani Margi 2025: कर्मफल दाता शनि को सबसे क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसी के कारण शनि की स्थिति में बदलाव का असर देश-दुनिया में काफी अधिक देखने को मिल जाता है। बता दें कि करीब 30 साल बाद शनि गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। वह अब साल 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान उनकी स्थिति में बदलाव होता रहेगा। बता दें कि जुलाई माह में शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे और करीब 138 दिनों तक उल्टी चाल चलने के बाद सीधी चाल चलेंगे। शनि के मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस में लाभ मिलने के साथ आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक पंचांग के अनुसार, कर्मफल दाता शनि 28 नवंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे।

बुध का मेष राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के भाग्य के भाव में शनि सीधी चाल से चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आपके काम की सराहना हो सकती है। आपकी मेहनत और काम के कारण कंपनी को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऐसे में आपको कुछ नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा पहले किए गए निवेश के कारण कंपनी में अब अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना का काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में शनि सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। शनि महाराज पंचम भाव, नवम भाव और द्वादश भाव को देखेंगे। ऐसे में आप कई छोटी यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। लंबे समय से पेट संबंधी चली आ रही समस्याएं भी नवंबर के बाद कम हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके द्वारा किसी काम में की गई भागदौड़ अब रंग ला सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कामयाब हो सकती है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए शनि की सीधी चाल चलना लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इस राशि में शनि छठे भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का भरपूर फल मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। ऐसे में आप अपने विरोधियों का मुंह बंद कर सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब ठीक हो सकती है। इसके साथ ही पारिवारिक मुद्दों से लेकर प्रॉपर्टी तक के कामों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष अब समाप्त हो सकते हैं। शनि की कृपा से आपको मेहनत का फल मिल सकता है। 

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।