Shani And Mangal Yuti In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी चाल में बदलाव करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आपको बता दें कि मंगल ग्रह 15 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पहले से ही शुक्र और शनि ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में शुक्र, मंगल और शनि की युति बनेगी। वहीं  शुक्र अप्रैल के पहले सप्ताह में कुंभ राशि को छोड़कर मीन में चले जाएंगे लेकिन मंगल और शनि की विध्वंसक युति कुंभ राशि में अप्रैल माह के अंत तक बनी रहेगी। ऐसे में मंगल और शनि की युति को ज्योतिष में बेहद अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस युति का प्रभाव देश- दुनिया और 12 राशियों पर क्या पड़ेगा…

महंगाई बढ़ेगी और होगा लोगों में विवाद

शनि और मंगल की युति से रूस- युक्रेन युद्धि में कोई बड़ी घटना हो सकती है। साथ ही रूस के लिए शनि-मंगल की कुंभ में युति उसके लग्न से छठे भाव को पीड़ित कर चुनावों में हिंसा और विरोध प्रदर्शन होने का ज्योतिषीय संकेत दिखा रही है। वहीं पंचांग अनुसार 8 अप्रैल को मीन राशि में पूर्ण सूर्य ग्रहण पड़ रहा है, जिससे विश्व के कुछ बड़े देशों में धार्मिक विवाद और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा हो सकती है। वहीं अगर भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल की प्रभाव राशि मिथुन से यह युति नवम स्थान में बनने जा रही है। इसलिए वहां आम चुनावों के समय और उससे पूर्व भी कुछ हिंसक घटनाएं और अनावश्यक धार्मिक विवाद उत्पन्न होने के योग बन रहे हैं। साथ ही कुछ खास धर्म के लोगों में लड़ाई और झगड़े हो सकते हैं। वहीं  मंगल-शनि की यह युति महंगाई बढ़ाने वाली होगी।

अप्रैल में पड़ सकती है अधिक गर्मी

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल अप्रैल के महीने में गुरु और बुध अग्नि तत्व की राशि मेष में संचरण कर रहे होंगे। जिन पर शनि देव की तीसरी दृष्टि होगी। ऐसे में शनि की दृष्टि का प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा। जिससे अप्रैल में सामान्य से ज्यादा गर्गी पड़ सकती है। भारत के पश्चिमी हिस्से गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ भागों में और मेष राशि से प्रभावित असम में इस साल अप्रैल में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकत है। जिसका कुछ असर फसल पर भी पड़ेगा। 

शेयर बाज़ार में देखने को मिलेगा उतार- चढ़ाव

वैदिक ज्योतिष अनुसार कुंभ राशि में शनि- मंगल की युति से बनने से आरंभ में कुछ तेजी देखने को मिलेगी। लेकिन 8 अप्रैल को जब ग्रहण पड़ेगा। तब कुछ बड़ा उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं इस युति के बनने से किसी बड़े राजनीतिक स्कैंडल के चलते अर्थव्यस्था में कुछ गिरावट ला सकती है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह की कन्या लग्न की कुंडली में मारकेश गुरु की दशा की चल रही है। साथ ही इनकी गोचर कुंडली में छठे स्थान पर शनि- मंगल की युति बनेगी। जिससे चुनाव के प्रचार के टाइम इनकी सेहत से संबंधित परेशानी हो सकती है। 

जानिए, 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

शनि और मंगल की युति बनने से मेष, वृश्चिक, सिंह और धनु राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। वहीं वृष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों को मध्यम फलदाई रहेगा। लेकिन कन्या, तुला, मीन, मकर और कुंभ राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024