Shani Jayanti 2024 Upay: शनि जयंती का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन लोग अपनी- अपनी तरह से उपाय करके शनि देव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि इस दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इस साल शनि जयंती 6 जून को मनाई जाएगी। वहीं हम यहां आपको ऐसे उपायों को बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपको शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही धन- समृद्धि की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं ये उपाय कौन से हैं…

इन वस्तुओं का करें दान

शनि जंयती पर काले कपड़े, काले जूते, काली दाल का दान करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष, महादशा, साढ़ेसाती-ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी आती है। साथ ही शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती के दिन उपवास रख सकते हैं।

इस मंत्र का करें दान

 शनि जयंती के दिन कुत्ते, कौवे, गाय, दिव्यांग, रोगी आदि के साथ भोजन ही करवाएं। साथ ही इस दिन एकाक्षरी मंत्र ‘ऊँ शं शनैश्चाराय नमः’ का सुबह शाम 108 बार जप करें। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होगी। 

पीपल के पेड़ की करें पूजा

शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि देव और पितृ प्रसन्न होते हैं। शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल में लोहे की कील डालकर चढ़ाएं। पीपल के पेड़ के चारों तरफ कच्चा सूत 7 बार लपेटे। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति

अगर आप आर्थिक स्थिति से परेशान हैं तो आप शनि जंयती के दिन कांसे के कटोरे में सरसों का तेल भरकर, उसमें अपना चेहरा देखकर किसी मंदिर में किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दे दें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही धन में वृद्धि होती है। 

भगवान शिव और बजरंगबली की करें पूजा

 शनि जयंती के दिन शनिदेव के साथ साथ भगवान शिव और हनुमानजी की भी आराधना  करें। साथ ही सुबह शाम हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से शनि देव की विशेष कृपा आपको प्राप्त होगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024