Shani Jayanti 2023: वेद-शास्त्रों में भगवान शनि को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना गया है। इसी कारण वह हर एक व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनिदेव की शुभ दृष्टि पड़ जाएं, तो वह शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। वहीं अगर शनिदेव की अशुभ छाया पड़ जाए, तो राजा से रंक बन सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार,ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन सूर्यदेव और छाया पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। इसी के कारण इस दिन को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है।इस साल शनि जयंती 19 मई 2023, शुक्रवार को पड़ रही है। मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने के साथ खास उपाय करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे ही जानिए शनि जयंती और शनिवार के दिन किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि शनिवार के दिन इन चीजों को खरीदने से शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं।

शनि जयंती के दिन न करें इन चीजों की खरीदारी

लोहे की चीजें

शास्त्रों के अनुसार, लोहे की चीजें शनिदेव से संबंधित होती है। इसलिए शनि जयंती के दिन लोहे से संबंधित चीजें नहीं खरीदनी चाहिए और न ही घर लानी चाहिए। ऐसा करने से शनि देव रुष्ट हो जाते हैं।

नमक

शनिवार या शनि जयंती के दिन नमक खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है।

काले रंग के जूते

शनि जयंती के दिन काले रंग के जूते बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में असफलता हासिल होती है।

काले तिल

भगवान शनि को काले तिल चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन शनि जयंती के दिन बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को हर काम में किसी न किसी तरह की रुकावट आती रहती है।

सरसों का तेल

शनि जयंती और शनिवार के दिन सरसों का तेल बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन सरसों का तेल खरीदने से घर में कई तरह की परेशानियां आने लगती है।

शनि जयंती पर न करें इन चीजों की खरीदारी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन चीजों के अलावा शनि जयंती के दिन काले रंग के कपड़े, कोयला, काजल, काली उड़द की दाल आदि भी नहीं खरीदनी चाहिए।