Shani Jayanti 2020, 22 May 2020 Rashifal: इस साल शनि जयंती 22 मई को मनाई जायेगी। इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या और वट सावित्री व्रत भी है। शनि जयंती पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। मकर राशि में सूर्य और गुरु एक साथ रहेंगे। वृषभ में सूर्य, चंद्र और शुक्र विराजमान रहेंगे। इस संयोग से 5 राशि वालों को लाभ मिलने के प्रबल आसार हैं तो वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी।
मेष: आपके लिए शनि जयंती बेहद ही खास रहने वाली है। व्यापार और नौकरी में लाभ मिलने के आसार हैं। आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पायेंगे। नये काम की शुरुआत करने के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। कर्जों की भरपाई कर पायेंगे। सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ: शनि जयंती पर बन रहा ग्रहों का दुर्लभ संयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही अनुकूल रहेगा। घर, मकान खरीदने या किसी नये कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। माता की सेहत का खास ख्याल रखें। शनि जयंती पर 10 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मिथुन: शनि जयंती पर आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। गुप्त संपत्ति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। माता पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा होने के आसार हैं। शनि चालीसा का पाठ करें।
कर्क: इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव होने के आसार हैं। व्यापारियों को सावधान रहने की जरूरत है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
सिंह: शनि जयंती आपके लिए सामान्य रहेगी। नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस में किसी से विवाद होने के आसार रहेंगे। इस दिल काली उड़द की दाल दान करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा। शनि जयंती पर एक लोहे के कटोरे में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें और छाया दान करें।
कन्या: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में सफलता पाने के लिए आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे। लेकिन मेहनत के बाद अच्छे फल की प्राप्ति भी होगी। शनि देव के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जाप करें।
तुला: धन कमाने के मामले में शॉर्टकट अपनाने से बचें। किसी भी नये काम को शुरू करने से पहले पार्टनर की राय जरूर ले लें। शमी के वृक्ष को जल अर्पित करना आपके लिए फलदायी रहेगा।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
वृश्चिक: आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। नये कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। रूके हुए काम पूरे होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। गरीबों की सहायता करें शनि देव की कृपा बनेगी।
धनु: घर के सदस्यों के साथ रिलेशन अच्छे रहेंगे। खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है। धन कमाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर काबू रखें। शनि जयंती पर चींटियों को आटा डालें।
मकर: आपके लिए शनि जयंती शुभ रहने के आसार हैं। आपका भाग्योदय होगा। धन संबंधी सुख मिलेगा। कर्ज से छुटकारा मिलने के आसार हैं। बोलने पर कंट्रोल रखना होगा। शनि चालीसा का पाठ करें।
कुंभ: आपके लिए समय अनुकूल नहीं है। खर्चों में वृद्धि के आसार हैं। सेहत खराब रहेगी। सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। शनिदेव की विधिवत पूजा करें।
मीन: धन लाभ के आसार हैं। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। घर परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। काली उड़द की दाल दान करें।