ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य, शनि और गुरु अपनी स्वराशि में विराजमान हैं। सूर्य को ज्योतिष में राजसत्ता, प्रशासनिक सेवा, पिता और आत्मा का कारक माना जाता है। वहीं शनि को कर्मफल और आयु प्रदाता माना जाता है। जबकि गुरु ग्रह वृद्धि और धन के कारक माना जाता है। इसलिए इन ग्रहों का प्रभाव देश- दुनिया के साथ राशियों पर भी पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
मिथुन राशि: ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह के सिंह राशि में प्रवेश करने से आप लोगों को करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है।। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में तीसरे स्थान में राजयोग बन रहा है। जो बहुत स्ट्रांग है। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही कोई पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय विदेश से धनलाभ के संकेत हैं। इस समय आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। क्योंकि कान या गले में परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि: सूर्य, शनि और गुरु ग्रह के स्वराशि में होने से आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं भाग्य भाव पर देव गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। इस समय आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। साथ ही अगर आपका व्यापार होटल, रेस्टोरेंट, अनाज और खाद्य पदार्थों से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आप एक माणिक्य धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
तुला राशि: सूर्य, गुरु और शनि ग्रह के स्वराशि में गोचर करने से आप लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में भाग्य के स्वामी और लाभ के स्वामी बुधादित्य योग बना रहे हैं। इसलिए इस दौरान आप विदेश जा सकते हैं। साथ ही अगर आपका कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
इस दौरान आप कई माध्यम से धन कमाने मे सफल रहेंगे। आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ हो सकता है। इस दौरान आप एक ओपल और माणिक्य रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।