Kendra Tirkon Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता और न्याय के देवता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में दोबारा एक राशि में आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। इस साल में साल 2025 तक रहेंगे। इस दौरान शनि उदय, मार्गी और अस्त होंगे। शनि के अपनी राशि में आने से शश राजयोग के अलावा केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। 30 साल बाद केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आइए जानते हैं केंद्र त्रिकोण योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ….
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में केंद्र त्रिकोण योग बनना बेहद शुभ माना जाता है। ये जीवन में कई क्षेत्रों में लाभ देता है। इसके साथ ही करियर में उन्नति मिलने के साथ हर एक परेशानी से निजात मिल जाती है। इसके साथ ही भाग्य का पूरा सा मिलता है। सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को भी खूब लाभ मिलता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि इस राशि के लग्न भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के साथ आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही सेहत भी अच्छी रहने वाली है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा।आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। इसके साथ ही उच्च अधिकारी प्रसन्न होकर पदोन्नति के साथ कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के लिए भी केंद्र त्रिकोण राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भाग्य में वृद्धि होगी। इसके बिगड़े हुए हर एक काम बनने लगेंगे। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के योग नजर आ रहे हैं। लाइफ पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। पिता के साथ से आप कोई कंपनी खोल सकते हैं। इसमें आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में केंद्र त्रिकोण राजयोग एकादश भाव में बन रहा है। कर्म के भाव में ये राजयोग इस राशि के जातकों को विशेष लाभ दे सकता है। अप्रत्याशित आमदनी होगी। जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। इसके साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा आपके मन की इच्छाएं पूरी हो सकती है। जो योजनाएं लंबे समय से धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। विवाह हो चुका है, तो ससुराल पक्ष की ओर आपको खूब आदर सत्कार होगा। बड़ो के सहयोग से आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।