Shani Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल रहेंगे। इसके साथ ही वह एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। शनि एक नक्षत्र में करीब 1 साल रहते हैं। ऐसे में एक नक्षत्र चक्र करने में पूरी 27 साल का वक्त लदत दाता है। ऐसे में शनि की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखना पड़ेगा। बता दें कि साल 2026 में शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में विराजमान रहेंगे। वहीं साल के पहले ही माह यानी जनवरी में वह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले है। 20 जनवरी को शनि अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के इस नक्षत्र में आने से वह काफी अधिक पावरफुल हो जाएंगे, जिससे कुछ राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि 20 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र में 17 मई 2026 तक रहने वाले हैं। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 26वां हैं। इस नक्षत्र की राशि मीन है और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में शनि के साथ-साथ गुरु का भी प्रभाव देखने को मिलने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि की कुंडली में शनि सप्तम भाव में संचरण करेंगे। इस भाव में शनि को दिग्बल प्राप्त होता है। ऐसे में शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाने से इस राशि के जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। शनि की दृष्टि नवम, लग्न और चतुर्थ भाव पर पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के पिता के साथ अच्छे संबंध हो सकते हैं। लंबे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव कम हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में जो तनाव, राजनीति या फिर प्रमोशन में देरी चल रही थी, तो अब उससे निजाक मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न नजर आ सकते हैं। ऐसे में प्रमोशन के योग बनेंगे। रुके काम पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा के नौके मिलेंगे। पिता का स्वास्थ्य धीरे-धीरे अच्छा होगा। सप्तम भाव सक्रिय होने से दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। दैनिक आय में तेजी से वृद्धि हो सकती है। छात्रों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। रुके हुए परीक्षा परिणाम, नियुक्ति पत्र मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके सिंह राशि के जातकों की कुंडली के अष्टम भाव में रहने वाले हैं। इस राशि के छठे और सातवें भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में गोचर करेंगे। इसके साथ ही शनि की दशम, दूसरे और पंचम भाव पर पड़ेगी। ऐसे में इस राशि में विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियां हल हो सकती है। नवविवाहित दंपत्तियों और संतान की इच्छा रखने वाले जातकों को भी संतान प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ठीक हो सकती है। पैतृक संपत्ति या प्रॉपर्टी को लेकर परिवार के बीच चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि की कुंडली के लग्न भाव में शनि देव का गोचर होने जा रहा है। ऐसे में शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए कार्य अब पूर्ण होने लगेंगे और धन–धान्य में उल्लेखनीय वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनकी खोज सफल हो सकती है। पूर्व में हुई गलतियों से सीख लेकर आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे, जिससे करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही चुनौतियां और बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समय से उतार–चढ़ाव चल रहे थे, तो उसके बावजूद आपसी प्रेम और समझ बनी रहेगी। कई क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। भाई–बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं।

नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें