Unlucky Zodiac Sign 2026: नया साल 2026 आरंभ होने से पहले दिसंबर माह में कई ग्रहों की स्थितियों में तेजी से बदलाव हो रहा है। जिसका प्रभाव जनवरी 2026 में भी देखने को मिलने वाला है। कर्मफल दाता शनि 27 जुलाई 2026 तक मार्गी अवस्था में रहेंगे। इसके साथ ही चार ग्रहों का इनके सहयोग में आने से कुछ राशियों पर असर देखने को मिल सकता है। चार ग्रहों का एक साथ होना और वह भी अग्नि तत्व की राशि (नौवें भाव की) में होगा, जिससे एक बड़ी महत्त्वपूर्ण स्थिति बन रही है।  पंचम और नवम दोनों ही भावों को अग्नि तत्व का माना जाता है और इनके स्वामी भी यहीं उपस्थित हैं। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति की दृष्टि इस स्थिति को सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।  बना रही है। ऐसे में मार्गी शनि जब इन ग्रहों को देखेंगे, तो कई समीकरण उलट–पुलट होंगे। बृहस्पति की असाधारण पोजीशन वर्ष के अंत और 2026 के आगमन पर किसी बड़े परिवर्तन या चमत्कार का संकेत दे रही है। शनि की कुछ राशियों पर घातक दृष्टि पड़ने के कारण कई क्षेत्रों में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन राशियों के बारे में…

Aries Tarot Horoscope 2026: मेष राशि में शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण, करियर और भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, जानें वार्षिक टैरो राशिफल

बता दें कि सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की स्थिति में दिसंबर में लगातार बदल रही हैं- 5 दिसंबर को बृहस्पति का मिथुन राशि में प्रवेश, 7 दिसंबर को मंगल, 15 दिसंबर को सूर्य और उसके बाद बुध एवं शुक्र के वक्री-मार्गी होने के साथ-साथ अस्त–उदय होना। ऐसे में चार ग्रहों का एक साथ होना कुछ राशियों को अधिक प्रभावित करेगा। सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र धनु राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में। ऐसे में चतुर्ग्रही योग का भी निर्माण होगा।

100 साल बाद बनने जा रहा है महालक्ष्मी राजयोग, 2026 में इन राशियों को होगा अचानक धन लाभ

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के जीवन पर इन चारों ग्रहों का प्रभाव काफी अधिक देखने को मिलने वाला है, क्योंकि इस राशि के स्वामी मंगल है, जो सूर्य के साथ धनु राशि में विराजमान है। इसके साथ ही मीन राशि में विराजमान शनि की दृष्टि भी पड़ रही है। थोड़ी सी स्थितियां आपके अनुरूप हो सकती है। लेकिन साहस और आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में अधिक क्रोध आना या फिर निर्णय लेने की क्षमता में असर देखने को मिलने वाला है। ऐसा व्यवहार होने के कारण परिवार या फिर दोस्तों के साथ मतभेद हो सकता है। लेकिन ऊर्जा और साहस भी अधिक रहेगा। ऐसे में आपको सही दिशा में उपयोग लाभ देगा।

वृष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के स्वामी शुक्र अष्टम भाव विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। पुराने रोग उभर कर आ सकते हैं। इसलिए अपनी दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें। हालांकि आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों की बात करें, तो गुरु बृहस्पति शत्रु राशि में होने के बावजूद चार ग्रहों की दृष्टि  पड़ रही है। इसके साथ ही  बुध-बृहस्पति का स्थान परिवर्तन होने से विपरीत राजयोग राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आपको काफी लाभ मिल सकता है। अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नई नौकरी के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के जातकों की कुंडली में मंगल की नीच दृष्टि  पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा की राशि के होने के कारण दान करना लाभकारी हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में शनि की ढैया चल रही है। इसके साथ ही शनि-सूर्य की पारस्परिक दृष्टि बी पड़ रही है, जिससे इस राशि के जातकों के जीवन में काफी अधिक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। पिता-पुत्र के बीच वाद-विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी संभलकर रहने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। संयम से काम करें। समय के साथ-साथ धीरे-धीरे हर हालात में सुधार होगा। 

नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें