Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। बता दें कि शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहता है। ऐसे में उसे दोबारा एक राशि में आने में 30 साल का समय लग जाता है। बता दें कि शनि 29 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 1 मिनट पर अपनी स्वराशि कुंभ राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद इस राशि में 2 जून 2027 तक रहेंगे। शनि के मीन राशि में आने से कई राशियों को शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिल सकता है। जानिए शनि के गोचर से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

साल 2025 से इस राशि के जातकों को कई तरह के संघर्षों से छुटकारा मिल सकता है। जीवन में कई नई खुशियां आ सकती है। धन संबंधी समस्याएं भी समाप्त हो सकती है। जीवन में हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आत्मविश्वास, साहस से भरपूर रहेंगे। नया बिजनेस और नौकरी शुरू करने के लिए यह साल अच्छा साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याएं भी धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। विवाह करने से भी लाभ मिलेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई मेहनत का फल मिलेगा। इसलिए मेहनत करने से कभी न कतराएं। शनि के गोचर से इस राशि के जातकों को साल 2025 में कई बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो आपको बुलंदी तक ले जा सकते हैं। आपके दृष्टिकोण में काफी बदलाव आएगा। ऐसे में आप अपने कौशल में सुधार करके अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। लेकिन स्वास्थ्य और परिवार को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि में इस समय शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण चल रही है। वहीं 29 मार्च 2025 को यह समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। इसके साथ ही मान, पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आय के विभिन्न स्त्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगेंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।