Shani Gochar 2025: दंडनायक शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। जहां शनि एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं, तो करीब एक साल में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 27 साल का वक्त लग जाता है। इस एक साल के दौरान वह नक्षत्र पद परिवर्तन करते हैं। बता दें कि शनि अप्रैल माह में अपने ही नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में प्रवेश कर गए थे। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिल रहा है। वहीं जून माह में शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

तुलसी के पत्तों को स्पर्श करने मात्र मिल जाता है ये फल, श्री विष्णु भी होते हैं प्रसन्न

बता दें कि दंडनायक शनि 28 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर अपने ही नक्षत्र यानी उत्तर भाद्रपद में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं 7 जून को शाम 4:45 बजे उत्तर भाद्रपद के द्वितीय पद में प्रवेश कर जाएंगे। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 26 वां नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद को माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि और राशि मीन है।

मिथुन राशि (Geminu Zodiac)

शनि महाराज उत्तराभाद्रपद में प्रवेश करके इस राशि में दसवें भाव में विराजमान रहेंगे। कर्म के भाव में शनि के होने से इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र, व्यवसाय और नौकरी में काफी लाभ मिल सकता है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में उच्च अधिकारियों की आपके ऊपर उम्मीदें अधिक होंगी। ऐसे में आप थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में चली आ रही उतार-चढ़ाव समाप्त हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपके द्वारा व्यापार में बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। इसके साथ ही आपको काफी मुनाफा हो सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें, तो बेहतर होगा।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के सप्तम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। विवाह के योग बन रहे हैं। प्रेम के मामले में भी आप सफल हो सकते हैं। प्रेम विवाह भी हो सकता है। व्यापार के माध्यम से भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति सफल हो सकते हैं। आपको काफी मुनाफा हो सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप कई लंबी यात्राओं को कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने के कारण हर क्षेत्र में सफल होंगे। घर में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। धैर्य से काम करेंगे, तो सफल अवश्य होंगे।

Weekly Tarot Card Reading 25 To 31 May 2025: इस सप्ताह इन 5 राशियों को अचानक धन लाभ, भाग्य भी देगा साथ, साप्ताहिक टैरो राशिफल

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac) 

इस राशि के दूसरे भाव में शनि रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। करियर में चली आ रही परेशानी दूर होगी और नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आमदनी के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। विदेश से पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल देवताओं के गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल में चलेंगे। वैसे वह एक राशि में एक साल रहते हैं। लेकिन अतिचारी चाल होने के कारण वह इस साल मिथुन, कर्क और दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही साल के अंत में शुक्र धनु राशि में होंगे और वह गुरु बृहस्पति के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें