Kendra Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में दंडनायक शनि को सबसे प्रभावशाली और कठोर ग्रह माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है, जिस कारण इसका प्रभाव राशियों पर लंबे समय तक बना रहता है। हाल ही में शनि ने लगभग ढाई वर्ष बाद राशि परिवर्तन करते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश किया है और यह वर्ष 2027 तक इसी राशि में स्थित रहेगा। इस अवधि में शनि की अन्य ग्रहों के साथ युति या दृष्टि बनने से कई महत्वपूर्ण योगों का निर्माण होगा। इन्हीं में से एक है ग्रहों के युवराज बुध के साथ शनि संयोग करके केंद्र योग का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर शनि-बुध एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे, जिससे केंद्र दृष्टि य़ोग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि बुध धनु राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र के साथ विराजमान रहेंगे। वहीं शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में विराजमान है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का केंद्र योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दशम भाव में बुध और चौथे भाव में शनि विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का करियर और बिजनेस में विकास के साथ-साथ कई नए अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी के चलते आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आने वाले समय में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ अधिक से अधिक बचत कर पाने में सफल होंगे। पार्टनकरशिप में किए गए बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार में तेजी से उन्नति के साथ-साथ स्थिरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान और फिट महसूस करेंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए केंद्र योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में बुध और चौथे भाव में शनि रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही ऑनसाइट कार्यों में खूब सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपके काम को देखने को हुए बोनस आदि मिल सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। व्यापार की बात करें, तो नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। आपका जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें, तो ऊर्जावान होने के साथ आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी।
मीन राशि ( Meen Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का केंद्र योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के दसवें भाव में बुध और लग्न भाव में शनि विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। घर बनाने या फिर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही धन संचय कर पाने में सफल हो सकते है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। सहयोग और विश्वास के चलते आप काफी अधिक पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। आपको अधिक से अधिक मुनाफा हो सकता है। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
