Shani Dev Vakri In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 30 जून को वक्री हो गए हैं। शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री हुए हैं। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने जा रहा है। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव ने आपके लग्न भाव में शश राजयोग बनाया है। जिससे इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही  हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका व्यवसाय अच्छा लाभ कमाएगा और आप एक उद्यमी के रूप में सफल होंगे। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी और आप धन की सेविंग करने में भी कामयाब रहेंगे। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का उल्टी चाल चलना वृष राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की देखने को मिलेगी। वहीं  बहुत सारा पैसा कमाने के अलावा, आप पैसे बचाने में भी सक्षम होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा जातक इस समय केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे और करियर को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही जो बेरोजगार लोग हैं, उनको नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही व्यापार का विस्तार करेंंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर बढ़ेगा और आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के भी आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024