Shani Dev Vakri In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव साल 2024 में पूरी साल कुंभ राशि में संचरण करेंगे। वहीं वह जून में वक्री अवस्था में भी भ्रमण करेंगे। वक्री होकर शनि देव उल्टी चाल से भ्रमण करेंगे। शनि देव की उल्टी चाल से संचरण का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही इन लोगों पर शनि देव का विशेष आशीर्वाद रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
शनि देव का उल्टी चाल से चलना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव पर वक्री होंगे। जिससे आप लोगों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस वक्त जिस भी प्रॉजेक्ट में धन का निवेश करेंगे वह आगे चलकर आपको बेहतरीन रिटर्न देगा। साथ ही आय ने नए सोर्स बनेंगे। वहीं इस समय व्यापारी कोई नई व्यवसायिक डील कर सकते हैं। जो भविष्य में लाभकारी रहेगी। वहीं आपकी भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही करियर में भी आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके करियर में ऊंची छलांगे लगेगी और आपको मनचाहा मुकाम हासिल होगा। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वहीं व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिलेगा। वहींं अगर आपका करियर मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, तो यह समय आपको बेहतर साबित हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का उल्टी चाल चलना वृष राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होंगे। इसलिए जो लोग पढ़ाई पूरी करके नौकरी खोज रहे हैं उनके लिए शनि देव नई नौकरी दे सकते हैं। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं और कोई बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो यह गोचर आपको बहुत ही शुभ परिणाम देगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।