Shani Dev Vakri In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक शनि देव समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 30 जून को वक्री होने जा रहे हैं। शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री होंगे। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने जा रहा है। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप कोई धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं अगर आप व्‍यावसायिक मोर्चे पर थोड़ी सी समझदारी से काम करेंगे तो अच्‍छा मुनाफा कमाएंगे। करियर में आपके लिए नई नौकरी के बेहतरीन प्रस्‍ताव आ सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं यह समय छात्रों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस समय प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि देव का उल्टी चाल चलना तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संंतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। वहीं पिछले कुछ समय से जो कार्य अटके हुए थे, वो भी पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में कई नई डील मिलने से तरक्की होगी। साथ ही इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। वहीं लोग पिछले कुछ दिनों से नई नौकरी की तलाश में लगे हुए थे, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024