Shani Dev Vakri In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव ने 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश किया है और वह 30 जून को वक्री होने जा रहे हैं। शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस अवधि में किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार चमक सकता है। साथ ही इस समय करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे और आमदनी के नए स्रोत भी बनेंगे। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी इस समय पदोन्नति हो सकती है। वहीं जो बेरोजगार लोग हैं, उनको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ होगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव का वक्री होना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि में ही वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपके नए- नए संंबंध बनेंगे। वहीं आपकी जो भी योजनाएं अटकी हुई थीं, वे धीरे धीरे पूरी होने लगेंगे और कोई संपत्ति खरीदने का प्रयास कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन भी इस समय खुशहाल रहेगा। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान र आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप जीवन के सभी क्षेत्रों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और अधिकारियों की मदद से आपकी सैलरी में अच्छा इजाफा भी होगा। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी लोक्रप्रियता में इजाफा होगा। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।