Shani In Shatabhisha Nakshatra: नवग्रह में से शनि को सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। ये एक ऐसा ग्रह है जो व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देता है। इसके साथ ही शनि की एकलौता ग्रह है जिसे शनि साढ़े साती और ढैय्या का हकर दिया गया है। ऐसे में हर एक जातक को जीवन में एक बार शनि की दृष्टि जरूर पड़ती है। नवग्रह में से शनि सबसे धीमी गति से चलता है। ऐसे में उसे राशि चक्र करने में पूरा 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इस समय शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। वहीं 3 अक्टूबर को वह नक्षत्र परिवर्तन करके राहु के नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। राहु को जहां छाया और पापी ग्रह माना जाता है। वहीं शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि के शतभिषा नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि के शतभिषा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इस नक्षत्र में 27 दिसंबर तक रहेंगे। इसके बाद पुन: पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। 27 नक्षत्रों में से शतभिषा नक्षत्र 24वां होता है। इस नक्षत्र के स्वामी राहु और राशि कुंभ है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के दशम भाव में शनि शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करके विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। इस भाव को करियर का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में काफी लाभ मिलने वाला है। पेशेवर लाइफ में अपार सफलता के साथ अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अगर आपका सपना विदेश घूमने का है, तो जरूर पूरा हो सकता है। इसके अलावा विदेशी स्त्रोत से धन लाभ का भी योग बन रहा है। ऐसे में जिन लोगों का विदेशों में व्यापार है, तो उन्हें काफी लाभ मिलने वाला है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शनि शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के तीसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। करियर के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इससे आप खुश रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी भी कई अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल में लंबे समय से चली आ रही प्रॉब्लम अब सॉल्व हो सकती है। इसके साथ ही सहकर्मियों के साथ अच्छा संबंध बनेंगे और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी प्रोजेक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसमें भी लाभ मिलेगा। दोस्तों या परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। घर में खुशियां ही खुशियां आएगी।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के शनि शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करके ग्यारहवें भाव में आएगा। इस भाव को इच्छाओं और आकांक्षाओं का भाव कहा जाता है। ऐसे में शनि के राहु के नक्षत्र में आने से इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। लंबे समय से जिस काम को पूरे होने के लिए काफी परेशान हो रहे थे, वो अब जरूर पूरा होगा। इसके साथ ही कर्ज दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को लाभ मिलेगा। करियर में आप काफी संतुष्ट नजर आ सकते हैं। लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। शनिदेव आपकी हर एक चुनौती को समाप्त करने में मदद करेंगे। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।