Shani Gochar 2024: कर्मफलदाता शनि का सबसे क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि जातक को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि नवग्रह में से सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। इसके साथ ही शनि एकलौता ऐसा ग्रह है जिसे साढ़े साती और ढैय्या का हक दिया गया है। ऐसे में हर राशि के जातकों को जीवन में एक बार अवश्य की शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शनि  अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। जहां पर वह पंच महापुरुष योग में से एक शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस राशि में शनि साल 2025 की मार्च तक रहने वाले हैं। ज्योतिषों के अनुसार, शनि के अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति के साथ पारिवारिक कलह से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि कुंभ राशि से जाते-जाते किन राशियों की चमका सकते हैं किस्मत…

वृषभ राशि (Vrishabh Zodiac)

इस राशि के दसवें भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। मार्च 2-25 तक इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। पेशेवर जीवन में भी काफी सफलता हासिल हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। इसके साथ ही विदेश जाने का प्रयास कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। काम के सिलसिले से कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। व्यापार में आपके द्वारा किए गए नए प्रयास से आपको काफी लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों को भी जल्द ही नौकरी मिल सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी शनि का कुंभ राशि में रहना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के सातवें भाव में शनि ग्रह विराजमान है। ऐसे में मार्च 2-25 तक इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। व्यापार में खूब मुनाफा के साथ उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा व्यापार में की जा रही मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। इसके साथ ही आप अपने व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में चली आ रही  समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। किसी बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया है, तो इसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। शनि आपकी राशि में काफी मजबूत नजर आ रहा है। ऐसे में सिंह राशि के ऊपर शनि देव हमेशा मेहरबान रहेंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में केंद्र और त्रिकोण भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी शनि खुशियां ही खुशियां ला सकता है। संतान सुख की प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही जो दंपति लंबे समय से संतान की इच्छा कर रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। शनि की कृपा से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। विवाह के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको पदोन्नति के साथ अच्छी सैलरी मिल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। इसके साथ ही भविष्य के लिए धन बचाने में सफल हो सकते हैं।  

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024