Planet Transit 2020 (Shani-Budh-Surya Yuti Effects): सभी ग्रह कुछ कुछ समय के अंतराल में अपनी राशि बदलते हैं। इसी प्रक्रिया में कई बार ऐसी भी स्थिति बनती है कि एक ही राशि में कई ग्रह एक साथ आ जायें। 24 जनवरी को शनि (Shani Gochar 2020) का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान शनि देव अपनी ही राशि मकर (Makar Rashi) में गोचर करने लगेंगे। जहां पहले से ही उनके शत्रु माने जाने वाले सूर्य भी मौजूद रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं अनुसार शनि अपने पिता सूर्य को अपना दुश्मन मानते हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति कभी भी अच्छी नहीं मानी जाती। इसी के साथ बुध भी मकर राशि में विराजमान हैं। बुध और सूर्य के मिलने से बुधात्यि योग भी बन रहा है।
सूर्य, बुध और शनि की युति अच्छा संकेत नहीं है। इसके पैदा होने से जातकों को असफलताओं का सामना करना पड़ता है। जबकि खाली सूर्य और बुध की युति शुभ मानी गई है। इससे व्यापार और व्यवसाय में सफलता हासिल होती है। तो वहीं सूर्य और शनि की युति एक अशुभ योग है। इसके कारण जातकों को सफलता हासिल करने में देरी होती है। पिता पुत्र के संबंध खराब हो जाते हैं।
31 जनवरी को बुध के राशि बदलने तक ये तीनों ग्रह एक साथ रहेंगे। इसके बाद सूर्य और शनि ही मकर राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन 13 फरवरी को होगा। तो वहीं शनि अगले ढाई साल तक मकर राशि में ही स्थित रहने वाले हैं। जानिए 24 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक किन राशि के लोगों पर ग्रहों की युति का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।
मेष: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। इस दौरान सेहत काफी बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। फरवरी के महीने की शुरुआत धीमी गति के साथ होगी।
वृष: पारिवारिक रूप से आपके लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पिता की सेहत बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति तनाव पूर्ण रहेगी। सेहत को लेकर खास सावधानी बरतें।
मिथुन: परिवार के लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। शनि के राशि परिवर्तन के बाद से आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के आसार हैं। करियर की दृष्टि से 13 फरवरी तक का समय काफी निराशाजनक रह सकता है।
कर्क: जीवनसाथी की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शनि आपके लिए शुभ रहने वाले हैं।
सिंह: 15 जनवरी के बाद से सेहत में काफी गिरावट आने के आसार हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत बिगड़ सकती है।
कन्या: इन तीनों ग्रहों की युति से आपके कष्ट बढ़ेंगे। माता पिता की सेहत खराब रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परिवार का माहौल भी तनाव पूर्ण रहने के आसार हैं। प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
तुला: शनि के राशि बदलते ही कार्य क्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। 15 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में आने से और 24 जनवरी में शनि से उसकी युति होने से अचानक से दुखों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन के लिए फरवरी माह का पहला सप्ताह तनाव पूर्ण रहेगा।
वृश्चिक: 24 जनवरी को शनि की सूर्य से युति के कारण माता पिता की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होगा। पेट संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
धनु: जीवनसाथी की सेहत काफी बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव ज्यादा रहने वाले हैं। पारिवारिक माहौल कलह पूर्ण रहने वाला है।
मकर: प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। नये लव रिलेशन बनाने से बचें। सेहत काफी कमजोर रहेगी। फरवरी के महीने की शुरुआत में कुछ दिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ: ग्रहों की स्थिति लव लाइफ के लिए अच्छी नहीं है। आर्थिक मोर्चे पर आपको सफलता हासिल होगी। लेकिन सेहत काफी खराब रह सकती है। व्यापारियों के लिए फरवरी की शुरुआत के कुछ दिन तनाव पूर्ण रहने वाले हैं।
मीन: शनि के राशि परिवर्तन से आपको पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती हैं। शत्रु काफी परेशान करेंगे। शनि का राशि परिवर्तन आपके खर्चों में बढ़ोतरी करायेगा। व्यापारी इस दौरान कोई भी बड़ा निर्णय सोच समझकर लें।
24 जनवरी को शनि बदलेंगे राशि, जानिए किन पर रहेगी शनि साढ़े साती और किन पर ढैय्या
