ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन है। जिसमें शनि देव का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। साथ ही ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय के देवता भी कहा जाता है। शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। यह मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। साथ ही तुला राशि शनि की उच्च राशि है जबकि मेष इनकी नीच राशि मानी जाती है।आपको बता दें कि शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं और इसी राशि के जातकों के लिए ये सबसे ज्यादा मुश्किल समय रहने वाला है।

कुंभ राशि वालों पर शुरू होगा दूसरा चरण:

दरअसल 29 अप्रैल को शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही कुंभ वालों पर शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इस चरण को शिखर चरण भी कहते हैं। इस दौरान शनि साढ़े साती अपनी चरम सीमा पर होती है। इसलिए ये चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। साथ ही इसके बाद कर्क और वृश्चिक वालों पर ढैय्या शुरू हो जायेगी जो 12 जुलाई तक रहेगी।

बता दें कि 12 जुलाई से शनि वक्री अवस्था में एक बार फिर से अपनी पिछली राशि मकर में गोचर कर जायेंगे। मकर राशि में शनि के राशि परिवर्तन करते ही मिथुन और तुला राशि के जातक फिर से शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगे और 17 जनवरी 2023 तक इन्हें शनि की दशा का सामना करना पड़ेगा।  

शनि साढ़ेसाती के होते हैं 3 चरण:

 शनि साढ़ेसाती की दशा पूरे साढ़ेसात साल तक की होती है। जिसमें ये तीन चरणों में विभाजित होती है। हर चरण की अवधि ढाई साल की होती है। इसके पहले चरण को उदय चरण कहा जाता है जबकि दूसरे चरण को शिखर चरण कहा जाता है। वहीं तीसरे चरण को अस्त चरण कहा जाता है। इन सभी में शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। हालांकि मान्यता है दूसरे चरण में जातक भौतिक उन्नति तो करता है लेकिन मानसिक अशांति बनी रहती है।

19 वर्ष की होती है शनि की महादशा:

अगर हम शनि ग्रह की महादशा की बात करें तो शनि देव की महादशा 19 वर्ष की होती है। जिस जातक पर शनि की महादशा चल रही होती है। उन लोगों को ये देखना जरूरी है कि शनि देव उनकी कुंडली के किस भाव में स्थित हैं और किस राशि के साथ बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022