ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या वक्री होता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव 12 जुलाई को वक्री हुए हैं और वो 23 अक्टूबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। मतलब शनि देव लगभग 3 महीने तक वक्री अवस्था में रहेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

मिथुन राशि: शनि देव के वक्री होने से आप लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। क्योंकि आप लोगों के ऊपर शनि की ढैय्या भी लग चुकी है। वहीं शनि देव आपके भाग्य और आयु के कारक होकर वक्री हुए हैं। इस समय आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। वहीं अगर आप प्रापर्टी या व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं। किसी को पैसा उधार न दें। नया बिजनेस भी शुरू नहीं करें।

तुला राशि: आप लोगों को शनि देव का वक्री होना थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आप लोगों के चतुर्थ भाव में ढैय्या है। इसलिए इस समय आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। माता के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस समय घरेलु कलह हो सकती है। वहीं ऑफिस में भी वाद- विवाद से बचें। साथ ही इस समय शनि देव आपको पेट, आंतों और लीवर संबंधी रोग दे सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में कोई भी लावरवाही न बरतें तो बेहतर है।

धनु राशि: शनि देव के वक्री होने से आप लोगों को थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि आप पर शनि देव की साढ़ेसाती चल रही है। इस समय आप कोई बड़ा परिवर्तन न करें। साथ ही इस समय आप सेहत का भी ध्यान रखें। साथ ही कहीं भी धन का निवेश नहीं करें। शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। 

मकर राशि: आप लोगों को वक्री शनि होने से थोड़ा नुकसान रह सकता है। क्योंकि शनि देव आपके लग्न भाव में वक्री हुए हैं। जिससे आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है। गुस्सा इस दौरान आ सकता है। व्यापार में नई डील नहीं करें। साथ ही किसी भी चीज में धन का निवेश नहीं करें तो बेहतर होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। इसलिए इसका ध्यान रखें तो बेहतर होगा।