Shani Uday 2021: ज्योतिष शास्त्र में न्याय और कभी कभार क्रूर ग्रह माने जाने वाले शनि देव उदित हो चुके हैं। शनि देव 7 जनवरी 2021 को मकर राशि में अस्त हुए थे। 9 फरवरी 2021 को मंगलवार की देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर शनि का उदय हो चुका है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस घटना से मनुष्य के जीवन पर कई सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। विभिन्न राशि के जातकों पर इसका अलग अलग प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए शनि का उदित होना शुभ है और किन्हें सावधान रहने की जरूरत है।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए शनि का उदय होना शुभ होने वाला है। इससे जीवन में नए अवसर आएंगे और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने का योग बनेगा।
कन्या राशि- इस घटना से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा और पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। रिश्तों और काम में तरक्की का योग है।
सिंह राशि- शनि देव के उदित होने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। बिज़नेस में लाभ का योग है।
मिथुन राशि- इस राशि के जातकों पर ढैय्या का प्रभाव रहेगा। शारीरिक और मानसिक पीड़ा हो सकती है इसलिए शनि देव की पूजा करें। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है इसलिए खर्च कम करें।
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि का उदित होना शुभ है। सफलता का योग है और फंसे हुए काम आगे बढ़ेंगे।
वृष राशि- आपके लिए उदित शनि नए अवसर लाने वाले हैं। भाग्य का साथ होगा और आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे।
मकर राशि- शनि के उदित होने से मकर राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। इससे आपको सफलता के कई अवसर मिलने वाले हैं।
मीन राशि- काम को पहचान मिलेगी और धन लाभ होगा। नए अवसर मिलने के भी योग हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का उदित होना शुभ फलदाई है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और परिवारिक कलेश दूर होंगे।
धनु राशि- इस राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा इसलिए इन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। अधिक खर्च से बचें और मानसिक तनाव से दूरी रखें।
वृश्चिक राशि- शनि का उदय होना आपके लिए शुभ है, यह पुराने कर्ज़ से आपको मुक्ति दिलाएगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और तरक्की का योग है।
तुला राशि- इस राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि पुराने दुश्मन आपके सामने मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। काम को ईमानदारी पूर्वक करें, लाभ का योग है।