वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहा गया है। मान्यता है शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। आपको बता दें कि शनि ग्रह नए साल 2022 में 29 अप्रैल तक कई राशियों जातकों के लिए धनलाभ और सफलता दिलाने के योग लेकर आए हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि ग्रह 24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक मकर राशि में संचार करेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं 4 राशियां ऐसी भी हैं, जिनको विशेष फायदा होने वाला है।
मेष राशि : 29 अप्रैल 2022 तक मेष राशि के जातकों यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। शनि के प्रभाव से रुके हुए कार्य बनेंगे। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावना है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों के लिए समय अच्छा है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस अवधि में आपके कई नए संबंध बनेंगे जिनसें भविष्य में लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
मिथुन राशि: इस राशि वालों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही मनचाही सफलता प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। सभी कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए भी बेहद अनुकूल समय रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। बता दें कि जब कोई ग्रह दशम, नवम और एकादश भाव में गोचर करता है तो इस दौरान व्यक्ति को कई लाभ होते हैं।
मकर राशि: अप्रैल 2022 तक का समय मकर राशि वालों को कर्म का शुभ परिणाम दिलाने वाला होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन व स्थान परिवर्तन के योग बने रहे हैं। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। धन लाभ के साधन बनेंगे। मकर राशि शनि देव की स्वराशि है, इसलिए यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस समय भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। अगर आप ऑयल, पेट्रोलियम या लोहे का व्यापार करते हैं तो आपको फायदा हो सकता है।
कुंभ राशि: इस समय आप अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करते हुए, कई जगहों पर लाभ प्राप्त करेंगे। वहीं कई दिनों से चली आ रही कार्यबाधा दूर होने के साथ ही सरकारी विभागों में भी अटके कार्यों का निपटारा होगा। धन-दौलत में बढ़ोतरी की संभावना है। जो लोग शनि ग्रह से संबंधित वस्तुओं का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें भी इस दौरान लाभ होगा। आप धन का संचय कर पाने में सफल रहेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
