Mulank 8 Personality: अंक शास्त्र में 9 अंकों का जिक्र मिलता है। साथ ही ये अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़े होते है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में, मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनिदेव है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वहीं शनि देव को दंडाधिकारी का पद भगवान शिव ने दिया था।

12 महीने बाद चंद्र की राशि में बनेगा पावरफुल लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

साथ ही इस मूलांक से जुड़े लोग राजनीति में अच्छा नाम और शोहरत कमाते हैं। क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मूलांक 8 है। क्योंकि उनका जन्म 17 सितंबर को हुआ है। जिससे मूलांक 8 बनता है। क्योंकि 1 और 7 जोड़कर 8 का अंक आता है। मूलांंक का जीवन में विशेष महत्व होता है।

12 साल बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति होंगे वक्री, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

आपको बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 8 होता है। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। साथ ही इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये लोग बहुत अच्छी योजनाएं बनाते हैं। आइए, जानते हैं मूलांक वालों की पर्सनैलिटी और करियर के बारे में…

राजनीति में कमाते हैं अच्छा नाम

अंक विज्ञान अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। इन लोगों पर शनि देव का विशेष आशीर्वाद होता है। वहीं ये लोग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। इन्हें चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता है। इन्हें भौतिकता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन रखना पसंद होता है। साथ ही ये लोग लोग सादा जीवन और उच्च विचार जीने वाले होते हैं। वहीं ये लोग किसी बात की गहराई तक जाते हैं, तब ही किसी निष्कर्ष पर निकलते हैं। ये लोग राजनीति में खूब नाम कमाते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी होते हैं और पहले से ही योजना बनाकर चलते हैं। ये दृढ़ निश्चय के साथ काम करने और दूसरों को अपने साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। साथ ही यही गुण इन्हें राजनीति में आगे बढ़ने में मदद करते हैं। 

भाग्य से ज्यादा कर्म पर करते हैं विश्वास

मूलांक 8 से जुड़े लोग समाज में खूब मान- सम्मान पाते हैं। साथ ही ये लोग न्याय को पसंद करते हैं। मूलांक 8 वाले लोगों कर्मों के आधार पर फल प्राप्त करना पसंद होता है। इन्हें कर्मों पर विश्वास होता है। साथ ही ये किसी लक्ष्य को निर्धारित कर पूरा अवश्य करते हैं। ये लोग देश- विदेश की यात्रा करते हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025