हिंदू पंचांग के अनुसार, हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी तरह शनिवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने के साथ सरसों का तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सुबह के समय कुछ चीजों का दिखना भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों का सुबह दिखने से व्यक्ति को भाग्य का पूरा साथ मिलता है और रुका हुआ काम एक बार फिर शुरू हो जाता है।

सफाई कर्मचारी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को सुबह के समय सफाई कर्मचारी को झाड़ू लगाते हुए देखना काफी शुभ माना जाता है। अगर घर से बाहर जाते हुए दिख जाए, तो समझ कि जिस काम के लिए बाहर जा रहे है उसमें सफलता जरूर हासिल होगी। अगर आप सुबह के समय सफाई कर्मी दिख जाए, तो अपनी योग्यता के अनुसार, उसे वस्त्र, अनाज या फिर पैसे दे सकते हैं। इससे शनि दोष से भी निजात मिलती है और शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।

भिखारी का दिख जाना

शनिवार के दिन सुबह के समय कोई जरूरतमंद या फिर भिखारी आपके दरवाजे में कुछ मांगने आ जाए, तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। शनिदेव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि, धन-संपदा का आशीर्वाद देते हैं।

काला कुत्ता देखना

शनिवार को सुबह से समय काला कुत्ता दिखना भी काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि काला कुत्ता शनिदेव का वाहन माना जाता है। ऐसे में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही अगर आपकी साढ़े साती, ढैय्या, शनि दोष या फिर महादशा चल रही है, तो काले कुत्ते को रोटी में तेल या घी लगाकर खिला दें। ऐसा करने से शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं।

काला कौवा दिख जाना

शनिवार के दिन अगर कोई काला कौवा आपके घर में आता है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर शनिवार के दिन कौवा आपके सिर पर चोंच मारता है, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।