वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह में शनि को सबसे पावरफुल ग्रह माना जाता है, क्योंकि इसे कर्मफलदाता माना जाता है। यह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसके साथ ही यह ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाला माना जाता है। यह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। बता दें कि इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। जहां पर साल 2025 तक विराजमान रहेंगे। शनि के इस गोचर से शश महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है। यह योग कई राशियों के लिए हानिकारक, तो कई राशियों की किस्मत को चमका सकता है। जानिए शश महापुरुष योग बनने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ।

कब होता शश महापुरुष योग?

शश योग पंच महापुरुष योगों में से एक है। जब किसी जातक की डली में शनि लग्न या चंद्रमा से केंद्र के भावों में स्थित हो या फिर शनि लग्न या चंद्रमा से 1, 4, 7 और 10वें भाव में तुला, मकर अथवा कुंभ राशि में मौजूद होते हैं,तो इस योग का निर्माण होता है।

शश महापुरुष योग बनने से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए शश महापुरुष योग खुशियां ही खुशियां लेकर आया है। इन्हें हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। पैसों की तंगी से निजात मिलेगी और आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को नौकरी और करियर में तरक्की मिल सकती है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में हर काम में सफलता हासिल मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। लंबे समय से अटके काम एक बार फिर शुरू हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

कन्या राशि

इस राशि में शश महापुरुष योग छठे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातक अपने साहस के बल से हर एक चुनौती को आसानी से पार सकते हैं। कार्यस्थल में आपके काम से प्रसन्न होकर उच्च अधिकारी पदोन्नति दे सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि

इस राशि में शनि देव साल 2025 तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में शश महापुरुष योग राशि के जातकों के लिए खास साबित हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। दांपत्य जीवन में चली आ रही खींचतान से भी निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही निवेश किए पैसे में अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है।