वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्म फलदाता और आयु प्रदाता बताया गया है। मान्यता है शनि देव कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। साल 2022 में शनि देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि ग्रह 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं शनि के इस गोचर से किन राशियों पर साढेसाती और ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा।
इन 2 राशियों पर शुरू होगी ढैय्या:
कुंभ राशि में शनि के राशि परिवर्तन करते ही दो राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी, तो वहीं एक राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि वर्ष 2022 में 1 जनवरी से लेकर 29 अप्रैल तक मिथुन और तुला राशि के जातकरों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इसके बाद कर्क और वृश्चिक वालों पर ढैय्या शुरू हो जायेगी जो 12 जुलाई तक रहेगी।
बता दें कि 12 जुलाई से शनि वक्री अवस्था में एक बार फिर से अपनी पिछली राशि मकर में गोचर कर जायेंगे। मकर राशि में शनि के राशि परिवर्तन करते ही मिथुन और तुला राशि के जातक फिर से शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगे और 17 जनवरी 2023 तक इन्हें शनि की दशा का सामना करना पड़ेगा।
इन जातकों पर रहेगा साढेसाती का प्रभाव:
वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2022 में 1 जनवरी से लेकर 29 अप्रैल तक धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। इसके बाद 29 अप्रैल को शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही मीन राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी जबकि धनु राशि वालों को इससे मुक्ति मिल जाएगी। वहीं मकर वालों पर इसका आखिरी चरण प्रारंभ हो जाएगा और कुंभ वालों पर दूसरा चरण शुरू हो जाएगा।
ये राशियां रहेंगी शनि की दशा से मुक्त:
बता दें कि शनि देव 12 जुलाई तक कुंभ राशि में रहने के बाद फिर से मकर राशि में गोचर कर जायेंगे। जिससे धनु राशि वाले फिर से शनि की चपेट में आ जायेंगे और मीन राशि वाले 17 जनवरी 2023 तक शनि साढ़ेसाती से मुक्त रहेंगे। इस दौरान मकर और कुंभ वालों पर भी शनि साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। बता दें कि साल 2022 में 8 राशियों पर शनि देव की नजर रहेगी और 4 राशि वाले शनि की दशा से मुक्त रहेंगे। मेष, वृषभ, सिंह और कन्या राशि शनि की दशा से मुक्त रहेंगी।
19 वर्ष की होती है शनि की महादशा:
अगर हम शनि ग्रह की महादशा की बात करें तो शनि देव की महादशा 19 वर्ष की होती है। जिस जातक पर शनि की महादशा चल रही होती है। उन लोगों को ये देखना जरूरी है कि शनि देव उनकी कुंडली के किस भाव में स्थित हैं और किस राशि के साथ बैठे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
