Shani Dev Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शनि देव की चाल में परिवर्तन होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव ने पूर्वा भाद्रपद के दूसरे में प्रवेश कर लिया है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को व्यापार में धनलाभ के साथ नई नौकरी मिल सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशियों के लोग हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है साथ ही आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं करियर में मजबूती मिलेगी और स्थिरता मिलेगी। आप कुछ समय से नौकरी को लेकर परेशान चल रहे थे, उन सभी परेशानियों का हल निकल जाएगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आप इस समय सही फैसले लेंगे। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस समय में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। पिता के साथ सम्बध मजबूत होंगे। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के व्यापार में लाभ हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। पिता के साथ सम्बध मजबूत होंगे। साथ ही इस समय आपको संतान से संबधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही इस दौरान बिजनेस में वृद्धि होने के साथ आपको मान-सम्मान भी मिलेगा, जिससे आपको नए अवसर मिलेंगे। वहीं जो लोग संतान पाने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।