Shani Planet Transit 2022:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है। जिसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव ने 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर लिया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह सबसे धीमी गति से एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं और इनको एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग ढाई साल का वक्त लगता है। इसलिए शनि देव ने कुंभ राशि में करीब 30 साल बाद प्रवेश किया हैं और वह यहां 12 जुलाई तक विराजमान रहेंगे फिर कुछ दिन बाद वह कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 2024 तक कुंभ राशि में ही स्थित रहेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन ये गोचर 3 राशि वालों के लिए गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। जानिए ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: शनि ग्रह का गोचर मेष लग्न और मेष राशि वालों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।  क्योंकि शनि देव ने आपके 11वें भाव में गोचर किया है, जिसे लाभ और इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए  इस दौरान आपको व्यापार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप कई नए स्त्रोतों से धन कमाने में सक्षम रहेंगे। कारोबार और करियर में आपको इस दौरान आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं शनि देव आपके दशम स्थान के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको करियर में जबरदस्त तरक्की मिल सकती है। नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में  आपका मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। कारोबार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। आप लोग एक शनि ग्रह से संबंधित एक नीली उपरत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

वृषभ राशि: आपकी गोचर कुंडली से शनि देव ने दशम स्थान में गोचर किया है और यहां साल 2024 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष में इस स्थान को कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मतलब समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में नए- नए आइडिया से आपको सफलता मिलेगी। वहीं कार्यस्थल पर वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही शनि ग्रह आपके नवम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम भी बनेंगे।  ज्योतिष के अनुसार आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव और शनि ग्रह में मित्रता का भाव है, इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

धनु राशि: शनि देव का गोचर आप लोगों के लिए एक वरदान से कम नहीं है। क्योंकि शनि देव के 29 अप्रैल को गोचर करते ही आप लोगों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है। इसलिए आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वहीं शनि ग्रह आपके तीसरे स्थान यानि कि पराक्रम भाव में गोचर किया है। इसलिए इस दौरान आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

साथ ही शत्रुओं पर आप विजय हासिल करेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति भी होगी। वहीं इस समय आपको कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप शनि देव से संबंधित व्यापार (लोहा, ऑयल, शराब,) करते हैं या करना चाह रहे हैं तो आपको यह समय लाभकारी रहने वाला है। मतलब नए ऑर्डर से आप अच्छा धन प्राप्त करेंगे। इस दौरान आप एक फिरोजा धारण कर सकते हैं, जिससे आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।