Jupiter And Shani Vakri 2024: वैदिक पंचांग अनुसार इस साल दिवाली का पर्व 31 दिसंबर को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि इस दिन 500 साल बाद शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री रहेंगे। साथ ही आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति वृष राशि में उल्टी चाल चलेंगे। ऐसे में शनि और गुरु बृहस्पति की उल्टी चाल से कुछ राशियों की दिवाली शानदार रह सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और गुरु की चाल में बदलाव लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री हुए हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। वहीं इस समय उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। जिन लोगों का काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि और गुरु बृहस्पति की वक्री चाल वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री हुए हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री चाल चलेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कोराबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
दिवाली पर गुरु और शनि देव की वक्री चाल मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होंगे। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर वक्री चाल चलेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही आय में इजाफा हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के योग बन रहे हैं।