Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। ऐसे ही शनि करीब 30 साल बाद दोबारा एक राशि में आते हैं। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है। जहां से वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर विशेष दृष्टि डालेंगे। बता दें कि 28 जून को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर शनि-बुध एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे , जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

मासिक राशिफल

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग लाभप्रद हो सकता है। नौकरी और व्यापार में काफी तरक्की हो सकती है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही उच्च अधिकारी आपके काम को देखते हुए प्रमोशन या फिर सैलरी में अच्छी खासी वृद्धि कर सकते हैं। सरकारी कामों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध-शनि का नवपंचम राजयोग काफी लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। नई काम का आरंभ इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में सुगमता बनी रहेगी। कार्यस्थल में आपको सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके अलावा इंसेंटिव के साथ अच्छा खासा बोनस मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग लकी हो सकता है। नौकरी की बात करें, तो आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की जा सकती है। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नौकरी में रचनात्मकता बढ़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकता है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवन में खुशियां आ सकती है।

टैरो राशिफल के अनुसार, जून माह का आखिरी सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस सप्ताह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।