Pratiyuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक बना रहता है। इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। वह इस राशि में जून 2027 तक रहने वाले हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि डालते रहेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता रहेगा। ऐसे ही शनि बुध के साथ संयोग करके प्रतियुति योग का निर्माण करने वाले हैं। बुध-शनि के आमने-सामने आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए होगा लकी…
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 17 सितंबर को रात 11 बजकर 15 मिनट पर शनि-बुध एक-दूसरे से 180 डिग्री पर होंगे, जिससे प्रतियुति योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। इसके साथ ही बुध अपनी स्वराशि कन्या में विराजमान रहेंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का प्रतियुति योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। बेवजह खर्च से अब निजात मिल सकती है। इसके साथ ही भविष्य के लिए धन एकत्र करने में सफल हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। विदेश से संबंधित मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए प्रतियुति योग काफी लाभकारी हो सकता है। बुध-शनि का ये संयोग इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। वक्री शनि इस राशि के लग्न भाव में विराजमान है। इस राशि के जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी सफलताएँ प्राप्त हो सकती हैं। लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। हालांकि, किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए, वरना बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का प्रतियुति योग इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में लंबे समय से रुका हुआ कोई ऑर्डर पूरा हो सकता है। इससे आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।
सितंबर माह के पहले सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह सूर्य की बुध से सिंह राशि में युति हो रही है, जिससे त्रिग्रही के साथ बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।12 घंटे बाद धन के दाता शुक्र करेंगे बुध के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नई नौकरी के साथ धन लाभ के योग