Tri Ekadash Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के अनुरूप फल देते हैं। शनि नवग्रह में से सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इसलिए इसका प्रभाव 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में लंबे समय तक पड़ता है। बता दें कि ढाई साल बाद शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया है और साल 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि डालते रहेंगे, जिससे कुछ शुभ-अशुभ योगों का निर्माण हो सकता है। ऐसे ही शनि 26 मई को बुध के साथ त्रिएकादश योग का निर्माण कर रहे हैं। इस लाभ दृष्टि का निर्माण करने से इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
तुलसी के पत्तों को स्पर्श करने मात्र मिल जाता है ये फल, श्री विष्णु भी होते हैं प्रसन्न
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 26 मई को सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर शनि और बुध एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे लाभ दृष्टि या त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है।
कुंभ राशि (Kubha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध-शनि का त्रिएकादश योग फलदायी साबित हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। भाई-बहनों के साथ आपका अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से अब निजात मिल सकती है। इस राशि में शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में शनि की कृपा से हर बिगड़े काम फिर से बनने लगेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही संचार कौशल में वृद्धि होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में काफी लाभ कमा सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध-शनि का लाभ दृष्टि अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही कई परेशानियां समाप्त हो सकती है। घर -परिवार में किसी कारण चल रहा विवाद या मतभेद अब समाप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपका दबदबा रह सकता है। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में पदोन्नति के चांसेस नजर आ रहे हैं। छात्रों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा या फिर बोर्ड एग्जाम में सफल हो सकते हैं। धन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती है। इसके साथ ही वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Vrashichik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध-शनि का त्रिएकादश योग फलदायी हो सकता है। इस राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी रहने वाले हैं। साथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके रिश्ते में सच्चाई आएगी। आपकी मनपसंद व्यक्ति से विवाह के योग बन सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही चिंताएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही संतान की तरक्की के भी योग बन रहे हैं। कोई निवेश किया है, तो इसमें आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल देवताओं के गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल में चलेंगे। वैसे वह एक राशि में एक साल रहते हैं। लेकिन अतिचारी चाल होने के कारण वह इस साल मिथुन, कर्क और दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही साल के अंत में शुक्र धनु राशि में होंगे और वह गुरु बृहस्पति के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।