Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि देव अप्रैल तक 2 बार अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शनि देव 28 फरवरी को अस्त होने जा रहे हैं। शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में अस्त होंगे। वहीं आपको बता दें कि 29 मार्च को शनि देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस प्रकार शनि देव मार्च तक दो बार अपनी चाल में बदलाव करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव जैसे ही मार्च में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वैसे ही आपको शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं नौकरी बदलने के लिए समय अनुकूल है। साथ ही प्रॉपर्टी, शेयर बाजार या व्यापार से बड़ी कमाई होने की संभावना है। विलासिता की सामग्री और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।  वहीं इस दौरान कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव की चाल में बदलाव वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आप आए के नए स्त्रोत से धन कमा सकते हैं। वहीं आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रचुर धन की प्राप्ति होगी। व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा और फिजूलखर्ची कम होगी। काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं व्यापारीगण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव की चाल में परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे सुख और संपत्ति का भाव कहा गया है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही इस दौरान घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025