Shani Asta 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमी गति चलने वाला ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही ये सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि की स्थिति में थोड़ा सा भी बदलाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह के प्रभाव जरूर डालता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं साल 2024 में भी इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान शनि अस्त, उदय और वक्री होंगे।

बता दें कि नए साल 2024 में शनि 11 फरवरी, 2024 से लेकर 18 मार्च 2024 तक अस्त रहेंगे। शनि के अस्त होने से कई राशियों के जीवन में बड़ी उथल-पुथल मच सकती हैं। लेकिन शनि ज्यादा दिनों तक अस्त अवस्था में नहीं रहेंगे। ऐसे में ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं  साल 2024 में शनि के  अस्त होने से किन राशियों को रहना होगा संभलकर।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

शनि इस राशि के ग्यारहवें भाव में रहेंगे। शनि के अस्त होने से इस राशि के जातकों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हर इच्छा पूरी होने में दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस दौरान थोड़ा रुक जाएं। आर्थिक स्थिति पर थोड़ा बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि शनि 18 मार्च को उदय हो जाएंगे। शनि के अस्त होने से इस राशि के जातकों पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

शनि वृषभ राशि में नौवें और दसवें भाव के स्‍वामी हैं। वह कुंभ राशि में प्रवेश करके इस राशि में दसवें भाव में स्थित है। ऐसे में साल 2024 में फरवरी माह में शनि के अस्त होने से वृषभ राशि के जातकों की भी थोड़ी मुश्किलें बढ़ सकती है। परिवार के साथ समय बिताने  के लिए बड़ी मशक्कत के बाद भी समय नहीं निकाल पाएंगे। ऐसे में थोड़ी तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। व्यापार में भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोग बेहतरीन संभावनाओं की तलाश में नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो शनि के उदय होने तक रुक जाएं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में शनि छठे और पांचवे भाव के स्वामी है और वह छठे भाव में स्थित रहेंगे। शनि के अस्त होने से इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। अधिक मेहनत करने के बावजूद सफलता हासिल करने में अड़चन आ सकती है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि कोई पुरानी फिर से उभर सकती है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।