Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय पर मार्गी होकर अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हैं, आपको बता दें कि कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि देव बुध के साथ नवपंचम राजयोग बनाने जा रहे हैं। यह संयोग अक्टूबर में बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं संतान की तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

24 घंटे बाद गुरु पूर्णिमा पर बन रहा ‘गुरु आदित्य राजयोग’, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और बुध का नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही यह समय आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, और तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सक्षम होंगे। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि और बुध का नवपंचम राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं यह समय आपके लिए आर्थिक उन्नति और सामाजिक नेटवर्क बढ़ाने का है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में नई डील या पार्टनरशिप से लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही कारोबारी वर्ग व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)’

नवपंचम राजयोग बनने से मिथुन राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस अवधि में आपको समय-समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही यह समय आपके लिए शत्रुओं पर विजय और स्वास्थ्य में सुधार का है। नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आपके कार्यों में स्थिरता और बुद्धिमत्ता लाएगी, जिससे आप चुनौतियों को आसानी से पार कर पाएंगे।

4 दिन बाद इन राशियों पर शुरू होगा साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव, 30 साल बाद शनि होंगे वक्री, धनहानि और सेहत खराब के योग

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025