Guru And Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है और उनके राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। नवग्रह में से शनि और गुरु को सबसे खास ग्रह माना जाता है। शनि और गुरु सबसे धीमी गति से चलते है, जिसके कारण इसका असर 12 राशियों के जीवन में लंबे समय तक पड़ता है। बता दें कि इस समय गुरु वृषभ राशि में और शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है, जो दिवाली पर भी इसी अवस्था में रहने वाले हैं। गुरु और शनि के उल्टी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। अपार धन-संपदा के साथ कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आइए जानते हैं गुरु और शनि के उल्टी चाल चलने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु और शनि का उल्टी चाल चलने से खूब लाभ मिलने को योग बन रहे हैं। इस राशि में गुरु पहले और शनि दसवें भाव में वक्री अवस्था में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए इन दोनों ग्रहों का वक्री होना अनुकूल कहा जा सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी के की अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल में चली आ रही समस्याओं से निजात मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के कई योग बन रहे हैं। आपको कई स्रोतों से अच्छा लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। हालांकि थोड़ा उतार चढ़ाव आता रहेगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु और शनि का वक्री होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शनि, तो चतुर्थ भाव में गुरु वक्री हुए हैं। ऐसे में इस  राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि देखने को मिल सकती है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। बोनस भी मिलने के काफी अधिक चांसेस है। वाहन, संपत्ति, घर आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। शेयर मार्केट में लगाया गया पैसा वापस मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु और शनि का वक्री होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि दूसरे भाव और गुरु छठे भाव में वक्री हुए हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता हासिल हो सकती है। आपकी तरक्की के कई योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आप अपने काम से संतुष्ट नजर आ सकते हैं। बिजनेस की बात करें, तो काम के सिलसिले में की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।  आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। बेवजह खर्च से थोड़ा परेशान रहेंगे। इसलिए अपने खर्चे पर थोड़ा अधिक ध्यान दें। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024