Shani And Guru Transit: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2025 की शुरुआत में देवताओं के गुरु बृहस्पति और कर्मफल दाता शनि देव की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि शनि देव कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। तो वहीं गुरु बृहस्पति वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और शनि की चाल में बदलाव लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव में तो वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही भाई- बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही वर्क प्लेस और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। कारोबार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक होंगी। नए व्यापारिक संबंध बनने से बिजनेस पर बढ़िया असर होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

गुरु और शनि देव की चाल में परिवर्तन तुला रशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे स्थान पर तो वहीं गुरु ग्रह कर्म स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आप गुप्त शुत्रओं पर विजय पाएंगे। साथ ही काम- कारोबार में आपको तरक्की मिलेगी। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही पुलिस- मुकदमों में आपको विजय मिल सकती है। वहीं आपको व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे, अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और शनि देव की चाल में बदलाव अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर भ्रमण करेंगे। ऐसे में इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही पारिवारिक रिश्ते और संबंध मधुर होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ भी संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा।