Shani And Guru Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। साथ ही गुरु ग्रह को समृद्धि, ज्ञान, गुरु, आध्यात्म और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इसलिए जब इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2025 में देवताओं के गुरु बृहस्पति और कर्मफल दाता की चाल में बदलाव होने जा रहा है। गुरु ग्रह वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। तो वहीं शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंंट के योग बन रहे हैं। आइए जानत हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और शनि का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही गोचर करने जा रहे हैं तो वहीं शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही मिथुन राशि के लोगों की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपको कारोबार में शानदार सफलता प्राप्त होगी। करियर की बात करें तो आपको अपने काम में प्रसिद्धि मिलेगी। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही व्यापार का विस्तार होगा। वहीं पिता के साथ संबंधोंं में मजबूती आएगी। वहीं जो बेरोजगार लोग हैं उनको नौकरी की प्राप्ति होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
गुरु और शनि का गोचर मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे स्थान पर तो वहीं शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलोंं में सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही बिजनस की बात करें तो इस दौरान आपको अपने कारोबार को स्थापित करने का मौका मिलेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे और अच्छी बचत भी कर पाएंगे। साथ ही इस दौरान आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंंगे। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
गुरु बृहस्पति और शनि देव का गोचर आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से धन भाव तो वहीं शनि देव आपकी राशि से आय स्थान पर करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं अगर आप काफी समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको इस दौरान नए और बेहतरीन अवसर मिलने की उम्मीद है। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही निवेश से लाभ होगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।