Shani Amavasya 2025: सनातन धर्म में शनि अमावस्या का खास महत्व होता है। यह दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। शनि अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शनि देव की पूजा करने से हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं। इस बार शनि अमावस्या 29 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपायों से शनि देव जल्दी प्रसन्न होते हैं और इंसान को तरक्की और खुशियां मिलती हैं। खासतौर पर जिन लोगों की कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होती है या जो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान हैं, उनके लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अगर आप भी शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार इन उपायों को कर सकते हैं।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों को शनि अमावस्या के दिन घर में शिव रुद्राभिषेक करवाना चाहिए। इससे न केवल शनि देव की कृपा मिलेगी, बल्कि घर में सुख-शांति भी बनी रहेगी।
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाना चाहिए। ऐसा करने से आपका भाग्य मजबूत हो सकता है। साथ ही, आने वाली परेशानियों से भी मुक्ति मिल सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को कर्मफल दाता को प्रसन्न करने के लिए इस दिन दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ करवाना चाहिए।
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को इस दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए। इससे उनके ग्रह मजबूत होंगे और घर में खुशहाली आएगी।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के लोग इस दिन काले तिल और साबुत उड़द का दान करें, इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए शनि बीज मंत्र का जाप करना बहुत शुभ रहेगा। इससे उनका भाग्य चमकेगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातक इस दिन शमी वृक्ष की पूजा करें और उसे जल अर्पित करें। इससे आपके जीवन में शांति और सुख-समृद्धि आएगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए इस दिन जरूरतमंदों की मदद करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे शनि देव की कृपा मिलेगी और अच्छे फल प्राप्त होंगे।
धनु राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि के जातक अगर इस दिन चींटियों को चीनी और गेहूं का आटा खिलाएं, तो इससे उनके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के लोगों के लिए इस दिन दशरथकृत नील शनि स्तोत्र का पाठ करना बहुत लाभकारी रहेगा। इससे शनि देव की कृपा मिलेगी और कठिनाइयां दूर होंगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक इस दिन नीलम रत्न धारण करें। इससे आपके ग्रह मजबूत होंगे और आपको तरक्की मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातक इस दिन किसी धार्मिक स्थल की सफाई करें और गरीबों को दान दें। इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
