Shani Dev Blessings: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन दान-स्नान, तर्पण, पिंड-दान और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं, ताकि पितरों की आत्मा को शांति मिले। लेकिन अगर शनिवार को अमावस्या पड़ जाए तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। यह वर्ष 2022 की अंतिम शनिश्चरी अमावस्या है, जो भादो माह में पड़ रही है। इस बार शनिचरी अमावस्या 27 अगस्त को पड़ रही है।

शनिवार को अमावस्या पड़ने के कारण इसे शनिचरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अमावस्या के दिन इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों का इन राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ने वाला है। इस दिन इन राशियों पर शनि देव की कृपा खुले तौर पर बरसेगी। आइए जानते हैं कौन सी राशियां इसमें शामिल हैं।

मेष राशि के जातकों को मिलेगा शनि देव का साथ

इस राशि के लोगों के लिए शनिचरी अमावस्या शुभ रहेगी। उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। इतना ही नहीं लोगों की आय में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। करियर में प्रमोशन मिल सकता है। वहीं इस राशि के जातक को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि के जातकों को मिलेंगे नये मौके

नौकरी और व्यापार में किस्मत आजमा रहे लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। इस दौरान आप जो भी मेहनत करेंगे उसका फल आपको भविष्य में मिलेगा। कन्या राशि के लोगों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। पढ़ाई के सिलसिले में बाहर जाने वाले लोगों की मनोकामना जल्द ही पूरी होगी। शनि की कृपा बरसेगी और उनकी कृपा से आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जीवन के सुखों का आनंद लें।

मीन राशि के जातकों को मिलेगा शनि देव का आशीर्वाद

इस राशि के लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। शनि की कृपा से अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वहीं इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इतना ही नहीं इस दौरान हर कार्य में प्रगति होगी, मन की मनोकामनाएं पूरी होंगी। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। परिवार का ख्याल रखें और उनके साथ समय बिताएं।